पुलिस की कार्रवाई, नशे का सेवन कर रहे नौजवान को किया काबू

punjabkesari.in Tuesday, Nov 03, 2026 - 04:30 PM (IST)

बंगा (राकेश): थाना सिटी बंगा पुलिस द्वारा नशे का सेवन कर रहे एक नौजवान को मौके से काबू कर एन.डी.पी.एस. तहत मामला दर्ज किया गया है। दर्ज किए गए मामले संबधी जानकारी देते हुए थाना सिटी बंगा के एस.एच.ओ. एस.आई. केवल कृष्ण ने बताया कि ए.एस.आई. नरेश कुमार पुलिस पार्टी सहित सरकारी गाड़ी में सवार होकर जनरल चैकिंग और गश्त दौरान गांव खटकड़ खुर्द के शमशान घाट नजदीक पहुंचे। इस दौरान शमशान घाट की दीवार के साथ एक नौजवान हाथ में पकड़े हुए लाईटर से आग जला कर धुआं सूंघता हुआ दिखाई दिया। इस पर शक होने पर पुलिस पार्टी द्वारा उसको काबू किया गया।

उन्होंने बताया शुरुआती जांच के दौरान नौजवान की पहचान बलजिंदर सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी गांव जिंदोवाल, थाना सिटी बंगा जिला शहीद भगत सिंह नगर के तौर पर हुई। पुलिस पार्टी द्वारा की गई जांच दौरान उसके पास से एक सिल्वर हेरोइन आलूद पन्नी एक 10 रुपए की बनाई हुई पाईप और एक आग लगाने वाला छोटा लाईटर बरामद हुआ। इसके पश्चात उपरोक्त व्यक्ति को काबू कर थाना लाया गया और उसके खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News