नशेड़ी पुलिस कर्मचारी ने सड़क पर जा रहे लोगों पर चढ़ाई कार, युवती की मौत

punjabkesari.in Friday, Mar 13, 2020 - 03:28 PM (IST)

बठिंडा(कुनाल बांसल): बठिंडा में नशे की हालत में कार चला रहे एक पुलिस कर्मचारी द्वारा अपनी कार से 3 लोगों को टक्कर मार देने की सूचना मिली है। 

जानकारी के अनुसार एक पुलिस कर्मचारी नशे में धुत होकर कार चला रहा था। उसने पहले दो पहिया वाहन पर सवार लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे एक युवती की मौके पर मौत हो गई। मृतका की पहचान रोजी(27) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार उसने ओर भी कई लोगों को घायल किया है। घटनास्थल पर इकट्ठा हुए लोगों ने शराबी पुलिस कर्मचारी को पकड़ कर पुलिस को सुचित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। 

Edited By

Sunita sarangal