नशेड़ी पति ने पेट्रोल डालकर पत्नी को जलाया, अब अस्पताल में मौत से लड़ रही जंग

punjabkesari.in Friday, Nov 29, 2019 - 01:57 PM (IST)

संगरूर: संगरूर के गांव धूरा में नशे में धुत एक पति ने पेट्रोल डालकर पत्नी को जला दिया। पीड़ित महिला 40 प्रतिशत तक झुलस गई है। जिसका चंडीगढ़ के पीजीआई में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ इरादा कत्ल के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। 

शराब पीने का आदी पति 
जानकारी के अनुसार गांव धूरा की राजविन्द्र कौर ने पुलिस को बयान दिया कि उसकी विवाह 10 साल पहले वरिन्द्र सिंह निवासी धूरा के साथ हुआ था। उसकी 8 साल की बेटी तथा 6 साल का बेटा है। पति मेहनत मजदूरी का काम करता है जोकि शराब पीने का आदी है। 24 नवंबर को रात करीब 8 बजे उसका पति शराब पीकर घर आया। घर आते ही पति ने उससे लड़ाई-झगड़ा शुरू कर दिया और उससे शराब के लिए पैसे मांगे।

स्कूट्री से तेल निकालकर पत्नी को लगा दी आग 
उसने पैसे देने से मना किया तो उसके साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी गई। इसके बाद स्कूट्री से तेल निकाल उस पर डाल दिया और माचिस से आग लगा दी। इस कारण वह बेहोश हो गई। इसके बाद पीड़िता को बेहोशी की हालत में धूरी के सिविल अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए पटियाला रेफर कर दिया गया। पटियाला से उसे पीजीआई ले जाया गया। मौजूदा समय में उसका उपचार चंडीगढ़ के पीजीआई में चल रहा है। पीजीआई में बहन की देखरेख में जुटे भाई गुरजीत सिंह ने बताया कि बहन 40 प्रतिशत तक चल चुकी है। 

क्या कहना है एसएचओ का
थाना सदर धूरी के एसएचओ ने कहा कि पीड़िता के बयान पर उसके पति वरिंदर सिंह पर इरादा कत्ल का केस दर्ज किया है। डॉक्टरों की रिपोर्ट के अनुसार, राजविंदर 40त्न जल चुकी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

Vaneet