डी.एस.पी. के नेतृत्व में निकाला फ्लैग मार्च, पुलिस बल सहित BSF मौजूद

punjabkesari.in Tuesday, Mar 28, 2023 - 07:27 PM (IST)

खेमकरण  (सोनिया): एस.एस.पी. गुरमीत सिंह चौहान के निर्देशन में विधानसभा क्षेत्र खेमकरण में पंजाब में अमन-चैन बनाए रखने के लिए डी.एस.पी. भिंखीविंड प्रीत इंदर सिंह के नेतृत्व में खलाडा, भिखीविंड, अलगोकोठी, अमरकोट आदि सीमावर्ती कस्बों में फ्लैग मार्च किया गया। यह फ्लैग मार्च डी.एस.पी. भिखीविंड प्रीत इंदर सिंह के कुशल नेतृत्व में विभिन्न थानों के पुलिस प्रमुखों, पंजाब पुलिस के जवानों और बी.एस.एफ. के विशेष सहयोग से निकाला गया।

इसमें भिक्खीविंड थाना के मुख्य अधिकारी बलजिंदर सिंह औलख, थानाध्यक्ष चरण सिंह बुट्टर, थाना खालडा के मुख्य अधिकारी, थानाध्यक्ष सुखविंदर सिंह कच्चा पक्का,  हरजीत सिंह थाना वलटोहा, चौकी इंचार्ज रजोके परमजीत सिंह, चौकी इंचार्ज अलगो कोठी गजन सिंह, बाबा हरभजन सिंह, प्रदीप कुमार, निशान सिंह ए.एस.आई., बिकार सिंह ए.एस.आई. समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल व बी.एस.एफ के अधिकारी व जवान मौजूद थे। फ्लैग मार्च के दौरान डी.एस.पी. भिखीविंड प्रीत इंदर सिंह ने लोगों से शांति बहाल करने की अपील की।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini