सिद्धू मूसेवाला मामले में डी.एस.पी. सहित 5 पुलिस कर्मचारी सस्पैंड

punjabkesari.in Tuesday, May 05, 2020 - 12:38 PM (IST)

चंडीगढ़(रमनजीत): प्रसिद्ध और विवादपूर्ण पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को कर्फ्यू दौरान बरनाले के बढ़बर में स्थित फायरिंग रेंज में सरकारी हथियारों के साथ फायरिंग करते वायरल हुए वीडियो के मामले में डी.एस.पी. दलजीत सिंह विर्क को सस्पैंड कर दिया गया है।

डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता द्वारा मामले का नोटिस लेते हुए एस.एस.पी. संगरूर को प्राथमिक जांच के लिए कहा गया था, जिसके बाद यह सच्चाई सामने आई कि बढ़बर स्थित उक्त फायरिंग रेंज में सिद्धू मूसेवाला को फायरिंग की सुविधा उपलब्ध करवाने में कथित तौर पर डी.एस.पी. दलजीत सिंह विर्क की भूमिका थी। इस बात को ध्यान में रखते हुए डी.जी.पी. ने जहां संगरूर पुलिस को डी.एस.पी. और अन्य कर्मचारियों के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज करने का आदेश दिया, वहीं डी.एस.पी. दलजीत सिंह को सस्पैंड करते हुए उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने की कार्यवाही को भी अंजाम दिया है। डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता की ओर से राज्य के ग्रह विभाग को विभागीय कार्यवाही शुरू करने सम्बन्धित लिखित तौर पर सिफारिश भेजी गई है।

Edited By

Sunita sarangal