DSP मनप्रीत सिंह ढिल्लों को मिलेगा राष्ट्रपति सम्मान

punjabkesari.in Saturday, Jan 26, 2019 - 05:12 PM (IST)

जालंधर (सुधीर): पंजाब पुलिस के बहादुर पुलिस अफसर डी.एस.पी. मनप्रीत सिंह ढिल्लों को राष्ट्रपति मेडल से नवाजा जाएगा। कपूरथला में बतौर डी.एस.पी. तैनात मनप्रीत सिंह को यह सम्मान गवर्नर की तरफ से दिया जाएगा। इस ऐलान के बाद मनप्रीत सिंह ने सरकार का धन्यावाद किया है और कहा कि वह इस सम्मान को हासिल करके बेहद खुश हैं।

गौरतलब है कि मनप्रीत सिंह जालंधर में कई लंबे समय से ड्यूटी कर रहे हैं। वह ए.सी.पी. सैंट्रल और ए.सी.पी. माडल टाऊन भी रह चुके हैं। मनप्रीत सिंह ने नाभा जेल ब्रेक कांड के मुख्य दोषियों को पकड़कर पंजाब पुलिस की नाम रोशन किया था। इसके अलावा उन्होंने कई बड़े गैंगस्टरों को भी पकड़ाया है। इसके चलते ही उनको राष्ट्रपति मेडल के लिए चुना गया है।

Mohit