DSP सेखों पर अदालत सख्त, सुनाया यह फैसला

punjabkesari.in Wednesday, Feb 22, 2023 - 11:23 AM (IST)

लुधियाना: पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के खिलाफ गलत टिप्पणी कर माननीय जजों के खिलाफ गलत बोलने वाले बर्खास्त डी.एस.पी. बलविंदर सिंह सेखों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। अब सेखों को पुलिस द्वारा 24 फरवरी को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में पेश किया जाएगा। इस दौरान बर्खास्त डी.एस.पी. के समर्थकों ने उसके हक में नारेबाजी की, वहीं सेखों ने फिर से अदालतों पर निशाना साधा। सेखों ने कहा कि वह अपने बयान पर खड़े हैं। उन्हें चाहे कोई भी कीमत चुकानी पड़े।

Content Writer

Sunita sarangal