DTBA अध्यक्ष पंजाब वित्त मंत्री से मिले, इस स्कीम पर की चर्चा

punjabkesari.in Tuesday, Feb 07, 2023 - 10:13 PM (IST)

लुधियाना (सेठी) : डिस्ट्रिक्ट टैक्सेशन बार एसोसिएशन (डी.टी.बी.ए.) के अध्यक्ष पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा से मिले और " वन टाइम सेटलमेंट स्कीम " (ओ.टी.एस) पर चर्चा भी की। इस दौरान उन्होंने वित्त मंत्री को व्यापारियों की ओर से ज्ञापन भी सौंपा। प्रधान वरिंदर शर्मा (बॉबी) ने कहा कि " ओ.टी.एस." स्कीम आने से व्यापारियों को बहुत लाभ होगा, लंबे समय से लटके केस समाप्त हो जाएंगे और अधिकारी भी पूर्ण तौर पर जी.एस.टी. पर फोकस कर पाए। इसके साथ लिटिगेशन भी कम होगा। हरपाल चीमा ने आश्वासन दिया कि ओ.टी.एस. स्कीम जल्द से जल्द आएगी और व्यापारियों को उसका फायदा भी होगा। उन्होंने कहा कि जल्द सरल स्कीम आएगी, जो व्यापारियों के हित में होगी। चीमा कहा कि पंजाब सरकार व्यापारियों की भलाई के काम के लिए प्रतिबद्ध है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News