नाजायज संबंधों के चलते पत्नी ने भाई व प्रेमी के साथ मिलकर किया यह बड़ा कारनामा

punjabkesari.in Tuesday, Oct 12, 2021 - 02:15 PM (IST)

बठिंडा (वर्मा): नाजायज संबंधों के चलते बाधा बन रहे पति को पत्नी ने कत्ल कर दिया। पति का कत्ल करने के लिए उसने अपने भाई और प्रेमी की मदद ली। जानकारी अनुसार मृतक बिक्कर सिंह पुत्र कोर सिंह निवासी बीड़ रोड, बठिंडा का निवासी था। उसने बठिंडा अदालत में मोहरे के तौर पर काम किया। पुलिस थाना केनाल कालोनी ने मृतक के पिता की शिकायत पर उसकी पत्नी सोनीं रानी, जीजा सन्नी कुमार और कथित प्रेमी जगसीर सिंह निवासी गांव गुरुसर सैनवाला खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए कोशिशें शुरू कर दीं हैं।

फिलहाल सभी दोषी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस कोशिश कर रही है। थाना केनाल कालोनी पुलिस के पास दर्ज करवाए बयानों में कोर सिंह ने बताया कि उसके पुत्र बिक्कर सिंह का विवाह करीब 15 साल पहले सोनीं रानी के साथ हुआ था। उसके 3 बच्चे हैं, दो बेटियां और एक पुत्र। विवाह के बाद सोनीं के आरोपी जगसीर सिंह गांव गुरूसर सैनवाला के साथ नाजायज संबंध थे, जिस कारण उक्त पति-पत्नी में झगड़ा रहता था। इस कारण बिक्कर सिंह ने अपना गांव छोड़ दिया और बठिंडा की बीड रोड पर रहने लग पड़ा। उसने अपनी पत्नी को मनाने की बहुत कोशिश की परन्तु सोनीं ने अपने कथित प्रेमी के साथ नाजायज संबंध जारी रखे। उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसके पुत्र बिक्कर सिंह को जान से मारने की धमकी दी।

मृतक के चचेरे भाई जसवीर सिंह, निवासी सरदारगढ़ ने बताया कि गत रविवार रात को बिक्कर सिंह के जीजा सन्नी ने फोन करके बताया कि बिक्कर सिंह के मोटरसाइकिल का एक्सीडेंट हो गया है और वह सरकारी अस्पताल बठिंडा में दाखिल है। जसबीर सिंह ने बताया कि जब उसने सन्नी को बताया कि बिक्कर सिंह का मोटरसाइकिल पहले ही टूट गया था, जिस कारण उसने मोटरसाइकिल का प्रयोग नहीं किया तो सन्नी ने फोन काट दिया। इसके बाद बिक्कर सिंह की पत्नी सोनीं ने अपने ससुर कोर सिंह को फोन पर कहा कि बिक्कर सिंह का कत्ल किसी अज्ञात व्यक्ति ने कर दिया है। मृतक के पिता कोर सिंह ने बताया कि उनको शक था कि सोनीं ने उसके बेटे का कत्ल उसके प्रेमी जगसीर सिंह और भाई सन्नी कुमार के साथ मिल कर किया है, क्योंकि वह कथित आरोपी बिक्कर सिंह को अस्पताल लेकर मौके से भाग गए थे। इस मामले में थाना केनाल कालोनी के एस.एच.ओ. बलविन्दर सिंह ने बताया कि मृतक के पिता कोर सिंह के बयानों पर मुलजिम सोनीं रानी, उसके भाई सन्नी कुमार और प्रेमी जगसीर सिंह खिलाफ कत्ल का केस दर्ज कर लिया गया है।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News