मानसिक परेशानी के चलते महिला ने उठाया खौफनाक कदम

punjabkesari.in Sunday, Apr 24, 2022 - 08:42 PM (IST)

जालंधर (वरुण): गढ़ा के मेन बाजार में एक हलवाई की 66 वर्षीय पत्नी ने फंदा लगा कर जान दे दी। जिस समय महिला ने सुसाइड किया, तब घर के सभी सदस्य बाहर थे। बताया जा रहा है कि यह महिला मानसिक तौर पर परेशान थी।मृतका की पहचान सविता (60) निवासी गढ़ा के रूप में हुई है। थाना 7 के प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे उन्हें सूचना मिली थी कि गढ़ा में किसी महिला ने खुदकुशी कर ली है। जब वह मौके पर पहुंचे तो महिला का शव फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने मृतका के घर वालों से बात की तो पता लगा कि महिला कुछ समय से मानसिक तौर पर परेशान थी जिसके चलते उसने सुसाइड किया। थाना 7 की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है और धारा 174 की कार्रवाई की है।   वहीं गोल्डन एवेन्यू में भी 39 वर्षीय मिस्त्री ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक का नाम विनोद कुमार है। इंस्पेक्टर राजेश शर्मा ने बताया विनोद की पत्नी घरों में काम करती थी और जब वह काम करने के लिए निकली तो पीछे से विनोद ने पत्नी के लिए खाना बनाने के बाद फंदा लगा लिया। पुलिस का कहना है कि विनोद आर्थिक तंगी से परेशान चल रहा था। इस मामले में भी पुलिस ने 174 की कार्रवाई की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News