केजरीवाल की तानाशाही नीतियों के कारण खेरू-खेरू हुई 'AAP': बैंस

punjabkesari.in Saturday, Jan 12, 2019 - 02:04 PM (IST)

होशिरयारपुर(घुम्मन): अरविन्द केजरीवाल की असलीयत पंजाब के लोगों के सामने जाहिर हो चुकी है, जिसकी तानाशाही नीति के कारण आम आदमी पार्टी पूरी तरह से खेरू खेरू हो गई है जिसका कोई वजूद नहीं रहा। यह विचार लोक इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने एक प्रैस कांफ्रैंस को संबोधित करते हुए कहे।

शिरोमणि अकाली दल की वर्तमान स्थिति के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में बैंस ने कहा कि अकाली दल के प्रधान ने जहां सीनियर और टकसाली अकाली नेताओं को पार्टी से बाहर कर अपनी दिवालिया सोच को जाहिर किया है। सुखपाल खैहरा द्वारा नई पार्टी बनाने बारे उन्होंने कहा कि वह खैहरा की पंजाबी एकता पार्टी का स्वागत करते हैं। चुनावी गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि बादल दल और कांग्रेस को छोड़कर हम किसी के साथ भी मिलकर चलने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि खैहरा, बसपा, डा. धर्मवीर गांधी के पंजाब बचाओ मोर्चा व अन्य गुटों के साथ मिलकर पंजाब डेमोक्रेटिक फ्रंट के नेतत्व में चुनावी गठबंधन किया जाएगा। इस मौके बी.सी. विंग पंजाब के सूबा प्रधान हरदेव सिंह कौंसिल और जिला प्रधान जगमिन्दर सिंह रामगढ़, जसविन्दर सिंह खालसा जनरल सचिव पंजाब, अर्जन सिंह चीमा मीत प्रधान पंजाब भी उपस्थित थे।

Vaneet