मान सरकार की सख्ती से परिवहन विभाग को करोड़ो का मुनाफा

punjabkesari.in Wednesday, Jun 08, 2022 - 12:32 PM (IST)

चंडीगढ़ (रमनजीत): परिवहन विभाग की कमाई में दोगुनी वृद्धि दर्ज की गई है। परिवहन विभाग को मई, 2021 में 91.69 करोड़ रुपए की आमदनी हुई थी जिसमें विभाग को फीस, कम्पाऊंडिंग फीस, सैस और मोटर व्हीकल टैक्स से कमाई हुई। इस वर्ष विभिन्न मदों से आमदनी में 31 मई 2022 तक दोगुनी वृद्धि दर्ज की गई है जो 94 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 178 करोड़ रुपए बनती है।

परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा विभागों की आमदन बढ़ाने के लिए टैक्स चोरों के विरुद्ध सख्ती करने के दिए स्पष्ट निर्देशों के कारण यह संभव हुआ है। उन्होंने बताया कि इस समय पी.आर.टी.सी. और पंजाब रोडवेज/पनबस की लगभग 3500 बसें राज्य की सड़कों पर चल रही हैं।

राज्य सरकार के परिवहन विभाग की आमदनी बढ़ाने के प्रयत्नों के स्वरूप पैप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन (पी.आर.टी.सी.) ने भी इस वर्ष दोगुना विस्तार दर्ज किया है। पी.आर.टी.सी. को पिछले वर्ष मई महीने के दौरान 23.28 करोड़ की आमदनी हुई थी जो इस वर्ष के मई माह में बढ़कर 42.05 करोड़ रुपए रिकॉर्ड की गई है। इस अर्से के दौरान पंजाब रोडवेज/पनबस को भी दोगुने की अपेक्षा अधिक आमदनी प्राप्त हुई है। मई, 2021 के दौरान पंजाब रोडवेज/पनबस को 26.63 करोड़ रुपए की आमदन हुई थी जो मई, 2022 के दौरान बढ़कर 57.03 करोड़ रुपए हुई है। यह अंतर मई, 2021 महीने की कुल आमदन का 119 प्रतिशत बनता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News