विजय मार्च दौरान अरविंद केजरीवाल ने सी.एम. चन्नी पर कसा तंज

punjabkesari.in Thursday, Dec 30, 2021 - 03:13 PM (IST)

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत के बाद पार्टी सुप्रीमो आज चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। वह यहां विजय यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग विजय यात्रा में शामिल हुए हैं।

अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर तंज कसते हुए कहा है कि अगर मुख्यमंत्री बस चलाते हैं तो उन्हें चलाने दो, हम सरकार चलाएंगे। केजरीवाल ने यह भी कहा कि वह चंडीगढ़ के लोगों के आभारी हैं और उन्हें आश्वासन दिया कि जिस तरह दिल्ली में अच्छी सरकार है, उसी तरह चंडीगढ़ में भी अच्छी सरकार होगी।

बतां दे दोपहर बाद अरविंद केजरीवाल ट्रांसपोर्टरों के धरने में भी शामिल होंगे। मेयर की चयन के बारे सवाल का जवाब देते केजरीवाल ने कहा कि जब समय आएगा तो देखा जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini