Punjab में अकाली नेता के घर ED की दबिश, खंगाले जा रहे दस्तावेज
punjabkesari.in Wednesday, Nov 25, 2026 - 05:47 PM (IST)
पंजाब डैस्क : पंजाब में अकाली नेता के घर ई.डी. रेड होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि ई.डी. की टीम ने खरड़ में शिरोमणि अकाली दल के हलका इंचार्ज रविंदर सिंह खेड़ा के आवास पर छापेमारी की है। खेड़ा को खरड़ विधानसभा सीट से अकाली दल की टिकट का दावेदार माना जा रहा है। चुनाव से पहले हुई इस कार्रवाई ने कई राजनीतिक चर्चाओं को जन्म दे दिया है।
दरअसल, रविंदर सिंह खेड़ा का नाम पहले भी एक बड़े मामले में सामने आ चुका है। वह गुरु कृपा राइस एंड एग्रो इंडस्ट्रीज के मालिक हैं। जनवरी 2023 में सीबीआई ने उन्हें भारतीय खाद्य निगम (FCI) के एक अधिकारी के साथ कथित रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। अब करीब 3 साल बाद ED की रेड के चलते वह फिर सुर्खियों में आ गए हैं।
हालांकि, ED की टीम किस मामले की जांच के सिलसिले में उनके घर पहुंची और छापेमारी के दौरान क्या कुछ मिला, इसे लेकर अभी तक आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में जांच एजेंसी की इस कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।
जिक्रयोग्य है कि पंजाब में 2027 के लिए चुनावी बिगुल बज चुका है तथा सभी राजनीतिक दल पूर्ण रूप से सक्रिय हो चुके हैं। सभी नेताओं में टिकटों को लेकर भी खींचतान जारी है। ऐसे में चुनावी माहौल के बीच ई.डी. की दबिश ने राजनीतिक गलियारो ंमें नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

