शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की सैलरी में भारी कटौती, कर्मचारियों में रोष

punjabkesari.in Monday, May 18, 2026 - 11:37 AM (IST)

मोहाली (रणबीर): केंद्र सरकार से पूरा फंड मिलने के बावजूद शिक्षा विभाग के 1007 दफ्तरी कर्मचारियों की फरवरी 2026 से सैलरी में 21,000 रुपये से 31,000 रुपये तक का कट लगा दिया गया है। शिक्षा विभाग द्वारा पहले कर्मचारियों की सैलरी से 31,000-31,000 रुपये का कट लगाया गया और अब मार्च 2026 से कर्मचारियों की सैलरी भी रोक दी गई है, जिस कारण कर्मचारी वित्त संकट से गुजरने के लिए मजबूर हो रहे हैं क्योंकि इन दिनों के दौरान बच्चों के पेपर और नई एडमिशन,  बच्चों के लिए किताबें, यूनिफॉर्म आदि लेने होते हैं।   

ये 1007 कर्मचारी लंबे समय से सेवाए रेगुलर करने की मांग कर रहे थे, जिसके बाद इन कर्मचारियों की सैलरी में 21000 से 31000 रुपये की कटौती करने का फैसला किया गया। वित्त मंत्री के साथ मीटिंग के दौरान उन्होंने बार-बार भरोसा दिलाया था कि सैलरी में कोई कटौती नहीं होगी पर शिक्षा विभाग द्वारा 24 फरवरी 2026 से सैलरी कटौती के आदेश लागू कर दिए गए। 13 मई 2026 को वित्त मंत्री से पंजाब भवन और सिविल सेक्रेटेरिएट में हुई मीटिंग में कर्मचारियों को फिर भरोसा दिलाया गया कि सैलरी कटौती को रोक कर मसले का हल किया जाएगा पर मसले  वैसे ही हैं, इसके अलावा कर्मचारियों की मार्च 2026 से सैलरी भी रोक दी गई है। इन कर्मचारियों के हक में आई जत्थेबंदियों का कहना है कि पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा दी गई हिदायतों के उलट जाकर सरकार की अफसरशाही  कर्मचारियों का शोषण करने पर तुली हुई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News