शिक्षा विभाग ने एक बार फिर पंजाब के स्कूलों का समय बदला

punjabkesari.in Sunday, Jan 06, 2019 - 06:10 PM (IST)

लुधियाना (विक्की): कड़ाके की सर्दी को देखते हुए 2 दिन पहले पंजाब के शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों के समय में तब्दीली करते हुए प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक और अपर प्राइमरी ( मिडिल, हाई, सीनियर सेकेंडरी) स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से शाम 4:15 बजे तक किया गया था। 

छुट्टी के समय में बढ़ोतरी करने के चलते पिछले 2 दिनों के दौरान शिक्षा विभाग काफी चर्चा में रहा। आज फिर इस फैसले में तब्दीली करते हुए अप्पर प्राइमरी स्कूलों का समय 3:30 बजे तक किया गया है। जबकि प्राइमरी स्कूलों का समय 3 बजे तक किया गया है। स्कूल के समय में की गई कमी में पढ़ाई के समय को प्रभावित नहीं किया गया है बल्कि आधी छुट्टी और स्कूल में होने वाली प्रातः कालीन सभा के समय को कम किया गया है। 

शिक्षा विभाग को ही नहीं पता स्कूल का सिस्टम
पंजाब का शिक्षा विभाग आए दिन अपने फैसलों को लेकर सुर्खियां बटोर तक रहता है और इस बार भी सर्दियों के कारण स्कूलों के समय में की गई तब्दीली के चलते जहां पिछले 2 दिनों तक शिक्षा विभाग चर्चा में रहा वहीं आज दोबारा स्कूलों का समय बदलने के लिए जारी किए गए पत्थर भी चर्चा का विषय बना हुआ है। जारी किए गए पत्र में यह बात भी आश्चर्यजनक रही कि पंजाब के अपर प्राइमरी स्कूलों में 8 पीरियड का सिस्टम चलता है जिसमें आधी छुट्टी से पहले 5 पीरियड और आधी छुट्टी के बाद तीन पीरियड होते हैं लेकिन जारी किए गए पत्र में 9 पीरियड के अनुसार टाइम टेबल जारी किया गया है।
 

Mohit