शिक्षा मंत्री सोनी केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मिले

punjabkesari.in Wednesday, Jan 23, 2019 - 09:04 AM (IST)

जालन्धर(धवन): पंजाब के शिक्षा मंत्री ओम प्रकाश सोनी ने आज अमृतसर स्थित राजासांसी हवाई अड्डे पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। सोनी ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने उनकी ड्यूटी हवाई अड्डे पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह का अभिनंदन करने के लिए लगाई थी। 

सोनी ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह को पंजाब सरकार की ओर से फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। सोनी ने गृह मंत्री के साथ सीमावर्ती क्षेत्रों के हालात को लेकर भी चर्चा की। गृह मंत्री एक दिन के दौरे पर अमृतसर पहुंचे हुए थे। सोनी ने राजनाथ सिंह को बताया कि आतंकवाद के दौर में सीमावर्ती क्षेत्र पिछड़ गए थे तथा इन क्षेत्रों में सबसे ज्यादा नुक्सान इंडस्ट्री को उठाना पड़ा है। केंद्र सरकार को पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए औद्योगिक पैकेज देना चाहिए। 

राज्य सरकार अपनी ओर से सीमावर्ती क्षेत्रों को हरसंभव सुविधाएं देने के लिए यत्नशील है परन्तु सीमावर्ती क्षेत्रों में नई इंडस्ट्री को लाने के लिए केंद्र सरकार को अपनी ओर से प्रयास करने होंगे। उन्होंने गृह मंत्री से कहा कि आगामी केंद्रीय बजट में पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए केंद्र सरकार को औद्योगिक पैकेज का ऐलान अवश्य करना चाहिए। गृह मंत्री ने सोनी को भरोसा दिया कि पंजाब की मांगों की तरफ केंद्र सरकार अवश्य ध्यान देगी। सोनी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने रा’य की नई औद्योगिक नीति में नए उद्योगों को पंजाब में पूंजी निवेश करने के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की नई औद्योगिक नीति का लाभ उद्योगों को उठाना चाहिए।

Vatika