भारत बंद का असर: रेल यातायात ठप्प

punjabkesari.in Monday, Sep 27, 2021 - 11:34 AM (IST)

चंडीगढ़: संयुक्त किसान मोर्चा नें आज भारत बंद का ऐलान किया है जिसका असर आज सुबह से ही देखने को मिल रहा है। पूरे पंजाब में किसानों द्वारा धरने लगाकर रोश प्रदर्शन किया जा रहा है। नेशनल हाईवे व सड़के पहले ही किसानों द्वारा बंद की जा चुकी है। आपको बता दें कि इसी वजह से ट्रेनों का आवागमन भी ठप हो गया है। रेल ट्रेक पर बैठे किसानों के कारण सभी रुटों की ट्रेनें बंद है। 

किसानों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर सुबह 6 बजे ही रोश प्रदर्शन शुरू कर दिया गया था। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा पुख्ता कदम उठाए गए है और भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Her

 

 

Content Writer

Sunita sarangal