10 साल की लड़की से छेड़छाड़ का दोषी पाया गया 84 साल का बुजुर्ग, आज सुनाई जाएगीसज

punjabkesari.in Friday, Jul 17, 2026 - 12:39 PM (IST)

चंडीगढ़ (अंकुर): एक स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 84 साल के बुज़ुर्ग को 10 साल की लड़की से छेड़छाड़ करने का दोषी ठहराया है। सजा पर आज फैसला सुनाया जाएगा। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने उसे कस्टडी में लेकर बुड़ैल जेल भेज दिया है।

बुज़ुर्ग ने पड़ोस में रहने वाली एक लड़की को चॉकलेट देने के बहाने बुलाया था और उसके साथ छेड़छाड़ की थी। उसके खिलाफ 2 साल पहले IT पार्क थाने में केस दर्ज किया गया था। अब तक वह बेल पर था, लेकिन दोषी पाते ही पुलिस ने उसे कस्टडी में ले लिया। उसे POCSO एक्ट के सेक्शन 10 के तहत कम से कम पांच साल और ज़्यादा से ज़्यादा सात साल की सजा हो सकती है। यह मामला नवंबर 2024 का है जब एक महिला ने IT पार्क थाने में अपनी बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत की थी। इस केस की सुनवाई जनवरी 2025 में स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट में शुरू हुई थी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News