Punjab : बुजुर्ग महिला की संदिग्ध हालात में मौ''त, जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Sunday, Mar 15, 2026 - 03:12 PM (IST)

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया) : फतेहगढ़ चूड़ियां अजनाला रोड मोहन भंडारिया अड्डा स्थित एक नए बने घर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, बिजली बोर्ड के पूर्व JE सतनाम सिंह मोहन भंडारिया अड्डा के पास सड़क किनारे अपना नया घर बनवा रहे हैं और नए घर के कंस्ट्रक्शन के लिए मिस्त्री लगे हुए हैं और आज सतनाम सिंह JE अपने रिश्तेदारों के शगुन सेरेमनी के लिए फतेहगढ़ चूड़ियां पैलेस गए थे और मिस्त्रियों के अलावा घर में एक महिला परमजीत कौर (65) अकेली मौजूद थी और दोपहर को जब मिस्त्री खाना खाने के लिए घर से बाहर गया तो महिला घर में अकेली रह गई और जब मिस्त्री खाना खाकर घर लौटा तो महिला कमरे में मृत हालत में पड़ी हुई थी और उसके कानों से सोने की बालियां और हाथ की सोने की चूड़ियां गायब थीं और उसके कानों से खून भी बह रहा था। 

Elderly Woman Death

इस बारे में मिस्त्री हरपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वह आज पहले दिन काम पर आया था और जब वह दोपहर का खाना खाकर काम पर लौटा तो महिला घर के अंदर मरी हुई पड़ी थी। उसने बताया कि उसके पति सतनाम सिंह को फोन पर महिला की मौत की जानकारी दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही अजनाला के DSP गुरविंदर सिंह और झंडेर थाने के SHO सतनाम सिंह भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की गहन जांच शुरू की गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अजनाला पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस बारे में बात करते हुए अजनाला के DSP गुरविंदर सिंह ने कहा कि महिला परमजीत कौर की मौत की जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना से इलाके में दहशत और शोक की लहर पाई जा रही है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News