गाड़ी को रोक जलाई चुनाव प्रचार सामग्री, अज्ञात किसान नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज

punjabkesari.in Monday, Feb 14, 2022 - 04:21 PM (IST)

बटाला (बेरी): बटाला में किसान संघ द्वारा प्रचार करने जा रहे एक वाहन को रोकने व वाहन में बैनर, झंडे व चुनावी पर्चे जलाने का मामला सामने आया है। कादियां थाने के ए.एस.आई. सरवन सिंह ने बताया कि पुलिस में दर्ज बयान में भंगवां निवासी नारायण सिंह पुत्र बलकार सिंह ने लिखा था कि वह पी.ए. फतेहजंग सिंह बाजवा के यहां काम करता है। वह और अन्य व्यक्ति बाजवा की पार्टी को बढ़ावा देने के लिए इनोवा गाड़ी (पी.बी. 13 बी.एफ. 0550) पर ड्राइवर सनी मसीह पुत्र डेविड मसीह निवासी जामजा के साथ बटाला जा रहे थे।

नारायण सिंह ने कहा कि अर्जन प्रताप सिंह बाजवा उनकी गाड़ी के आगे-आगे जा रहे थे। इस दौरान सुबह करीब 11:30 बजे जब वे ढल्ला मोड़ के पास पहुंचे तो करीब 25-30 लोग किसान यूनियन के झंडे हाथों में लिए खड़े थे। उन्होंने पहले अर्जन प्रताप सिंह बाजवा के वाहन को रोका और मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। उनकी गाड़ी के आगे लगे पार्टी के झंडे को उतार दिया गया और वाहन में पड़े बैनर, झंडे और चुनावी पर्चे निकालकर जला दिए गए। पुलिस ने नारायण सिंह के बयानों के आधार पर किसान यूनियन के करीब 25-30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

News Editor

Kamini