40 हजार से ज्यादा बिजली खपतकार हो जाएं सावधान, कट सकता है कनेक्शन

punjabkesari.in Tuesday, Jul 28, 2026 - 02:45 PM (IST)

फाजिल्का (सुनील नागपाल): फाजिल्का में बिजली विभाग के नए आंकड़े सामने आए हैं। इन आंकड़ों के मुताबिक 40 हजार से ज्यादा बिजली खपतकार इस समय डिफॉल्टर हो चुके हैं। इन डिफॉल्टर्स पर 40 करोड़ से ज्यादा का बिजली का बकाया है, जिसमें सरकारी विभागों के दफ्तर भी शामिल हैं। हालांकि बिजली विभाग खपतकारों को लगातार नोटिस भेज रहा है और अब कनेक्शन काटने की तैयारी शुरू कर दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक फाजिल्का के बिजली विभाग में कुल 40,185 ऐसे खपतकार हैं, जिन्हें डिफॉल्टर घोषित किया गया है।

इनमें से 474 सरकारी विभाग हैं, जबकि 39,711 शहर और गांवों के खपतकार हैं। इन सभी पर करीब 41.88 करोड़ का बिल बकाया है। गौरतलब है कि सरकारी विभागों पर 18.27 करोड़ रुपये और शहरी व ग्रामीण खपतकारों पर कुल 23.61 करोड़ रुपये बकाया है। सरकारी विभागों में वाटर सप्लाई, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, अस्पताल, सरकारी स्कूल, डिस्पेंसरी समेत कई विभाग शामिल हैं।

हालांकि बिजली विभाग इस मामले में 50 हजार से ज्यादा डिफॉल्टरों को नोटिस भेज रहा है, जबकि अब एक लाख से ज्यादा बिजली बिल के डिफॉल्टरों के बिजली कनेक्शन काटने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस दौरान करीब 150 बिजली कनेक्शन भी काटे गए हैं। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपने बिजली बिल जमा कर दें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News