विजिलेंस ब्यूरों की कार्रवाई, बिजली विभाग का अकाउंटेंट रिश्वत लेता गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, May 31, 2026 - 08:59 AM (IST)

अमृतसर (इन्द्रजीत) : विजिलेंस ब्यूरो ने पी.एस.पी.सी.एल. डिवीजन गुरदासपुर के अकाउंटेंट अमृतपाल सिंह को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर विजिलेंस ब्यूरो थाना अमृतसर में केस दर्ज किया है।

मामला विभाग से सेवानिवृत्त एक जूनियर इंजीनियर के महंगाई भत्ते और वेतन निर्धारण (फिक्सेशन) के बकाए से जुड़ा है। आरोप है कि पिछले डेढ़ साल से आरोपी अकाउंटेंट पीड़ित को बकाया जारी करने की एवज में परेशान कर रहा था और 15 हजार रुपए मांग रहा था। पीड़ित ने रिश्वत मांगने की पूरी बातचीत को रिकॉर्ड कर विजिलेंस ब्यूरो रेंज अमृतसर से संपर्क किया।

शिकायत के आधार पर विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाया और 2 सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपी अमृतपाल सिंह को शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपए लेते मौके पर ही गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News