थर्मल प्लांटों में बिजली का उत्पादन शुरू, अब नहीं होगा ब्लैक आउट

punjabkesari.in Thursday, Nov 26, 2020 - 09:41 AM (IST)

पटियाला(जोसन): पी.एस.पी.सी.एल के सी.एम.डी. ए.वेणू प्रसाद ने बताया कि पंजाब के थर्मल प्लांटों में बिजली का उत्पादन शुरू हो गया है जिससे पंजाब में ब्लैक आउट की संभावनाएं फिलहाल टल गई हैं। पंजाब में 26 सितम्बर से 23 नवम्बर तक किसानों के रेल रोको आंदोलन के कारण पंजाब के प्राइवेट थर्मल प्लांटों और पी.एस.पी.सी.एल. के अपने थर्मल प्लांटों में कोयले के स्टाक खत्म हो गए थे। इसके बावजूद पावरकॉम ने अपने कमर्शियल और औद्योगिक उपभोक्ताओं पर कोई पावर कट नहीं लगाया, केवल घरेलू उपभोक्ताओं पर ही कम से कम पावर कट लगाया।

इंजीनियर डी.पी.एस. ग्रेवाल डायरैक्टर वितरण ने बताया कि बिजली सप्लाई को सुचारू ढंग के साथ चलाने के लिए पी.एस.पी.सी.एल. के सामने बड़ी चुनौती थी। पी.एस.पी.सी.एल. ने बिजली मंत्रालय, भारत सरकार के डी.ई.ई.पी. पोर्टल के द्वारा राज्य के बाहर से बिजली खरीदी।

Sunita sarangal