पंजाब में 50 के करीब गावों के लिए खड़ी हुई मुसीबत, बिजली सप्लाई पूरी तरह ठप
punjabkesari.in Wednesday, Jul 22, 2026 - 01:05 PM (IST)
गुरु का बाग (राकेश भट्टी): 66 KV सबस्टेशन झंडेर के अधीन ओ एंड मंडल 1 अमृतसर का इनकमर फ्लैश होने के कारण जलकर राख हो गया। बुधवार सुबह 66 KV सबस्टेशन झंडेर के अंदर ट्रांसफार्मर इनकमर पी1 में अचानक आग लगने के कारण कियामपुरा 24, संगतपुरा 24 घंटे और मोटरों वाले तेड़ा बाबा बहादुर सिंह जी, कोटली, जगदेव कलां और खतराए खुर्द आदि फीडरों पर चलते करीब 50 गांवों की बिजली सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई है।
गौरतलब है कि बिजली कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर दो दिन की हड़ताल पर चल रहे हैं जिस कारण बिजली की सप्लाई बहाल होने में समय लग सकता है। वहीं भीषण गर्मी के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है और बिजली न आने से काम पर जाने वाले लोगों को भी भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

