25 नवंबर को बिजली सप्लाई रहेगी बंद, देखें कहीं आपका इलाका तो नहीं शामिल

punjabkesari.in Tuesday, Nov 24, 2026 - 06:52 PM (IST)

समालसर (सुरिंदर) : मोगा जिले के समालसर इलाके में बिजली कट लगने की सूचना है। इंजीनियर बेअंत सिंह सिद्धू, सहायक कार्यकारी इंजीनियर, संचालन उपमंडल समालसर की ओर से प्रैस नोट के माध्यम से पावरकॉम के समूह उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि 25 नवम्बर 2026 को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक समालसर से बाघापुराना की 66 केवी लाइन को डबल सर्किट करने के कार्य के लिए बंद रखा जाएगा।

जिस कारण 66 केवी सब-स्टेशन समालसर से चलने वाले गांव समालसर, लंडे, डेमरू कलां, डेमरू खुर्द, जी.टी.बी. गढ़ इंजीनियरिंग एवं पॉलिटैक्निक कॉलेज और जी.टी.बी. गढ़ कोठे, कोठे संधूआं तथा 66 केवी सब-स्टेशन माड़ी मुस्तफा से चलने वाले गांव माड़ी मुस्तफा, वैरोक्के, लधाईके, चन्नूवाला, चौधरीवाला आदि की बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

राहों में बिजली बंद रहेगी
राहों  (प्रभाकर): पंजाब के राहों इलाके में भी बिजली सप्लाई बंद रहेगी। 66 के.वी. सब स्टेशन राहों में पावर टी.एफ.टी. वन टी टू के यंत्रों की जरूरी मेंटींनेंस के लिए, सभी यू.पी.एस. अर्बन नंबर 1, 2, यहां से चलने वाले घरों व मोटरों के सभी 11 के.वी. फीडर व 11 फैक्ट्री व 11 के.वी. किरपाल सागर फीडर की बिजली आज, 25 नवम्बर सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी। यह जानकारी जे.ई अतिंदर सिंह राहों ने दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor