1000 पीछे लगाया मौत को गले, पढ़ें पूरी खबर

punjabkesari.in Friday, Dec 10, 2021 - 05:41 PM (IST)

फिरोजपुर (खुल्लर): एक व्यक्ति को पैसे का लालच देकर सतलुज में गोता लाने पर व्यक्ति की दरिया में डूबने से मौत हो गई। इस संबंध में थाना ममदोट की पुलिस ने एक व्यक्ति खिलाफ 304-ए आई.पी.सी. के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयानों में बलजीत सिंह पुत्र हरमेश सिंह निवासी गांव हाजी बेटू ने बताया कि सुरजीत सिंह (30 साल) पुत्र बहाल सिंह निवासी गंधू किलचा जो उसका सगा सांढूं लगता है और करीब अढ़ाई महीने से वह परिवार सहित सुरजीत सिंह के पास रह रहा है। दोषी छिन्दर सिंह उर्फ छिन्दा पुत्र झंडा सिंह निवासी गांव गंधू किलचा उताड़ जो सुरजीत सिंह के घर मोटरसाइकिल पर आया और कहने लगा कि डी.टी. मल्ल चौंकी नजदीक दरिया में बी.एस.एफ. की तरफ से ट्रायल किया जाना है, जिसमें एक गोते का एक हजार रुपया मिलेगा।

यह भी पढ़ेंः Deputy CM सोनी के घर के बाहर माहौल हुआ तनावपूर्ण, पुलिस ने महिलाओं पर भी किया लाठीचार्ज

वह उसके सांढूं सुरजीत सिंह को पैसों का लालच देकर अपने साथ ले गया, जिसके साथ सुरजीत सिंह की सतलुज दरिया में डूबने से मौत हो गई। इस मामले की जांच कर रहे ए.एस.आई. सुखचैन सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त मुलजिम खिलाफ मुकद्दमा दर्ज करके आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila