डॉक्टर को गोली लगने के बाद सिविल अस्पताल में एमरजेंसी सेवाएं बंद

punjabkesari.in Sunday, Mar 14, 2021 - 11:32 AM (IST)

अमृतसर (दलजीत शर्मा): जिला स्तरीय सिविल अस्पताल में  डॉक्टर को गोली लगने के बाद डॉक्टरों तथा कर्मचारियों में भारी रोष पाया जा रहा है। सेहत विभाग इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा अस्पताल की एमरजेंसी तथा अन्य सेवाएं बंद कर दी गई हैं। इसके अलावा सोमवार को भी हड़ताल रखने का ऐलान किया गया है। एसोसिएशन के चेयरमैन पंडित राकेश शर्मा ने बताया कि डॉक्टर पर की गई गोलीबारी की घटना बेहद निंदाजनक है।

पुलिस प्रशासन को कई बार इमरजेंसी में सुरक्षा उपलब्ध करवाने के लिए अपील भी की गई है, परंतु उसके बावजूद यहां पर पुख्ता सुरक्षा नहीं भेजी जा रही। इसी कारण प्रतिदिन एमरजेंसी में डॉक्टरों तथा कर्मचारियों पर हमले हो रहे हैं। यह घटना सहन नहीं की जाएगी फिलहाल एमरजेंसी तथा अन्य सेवाएं सिविल अस्पताल में बंद कर दी गई है तथा सोमवार को हड़ताल की जाएगी बताया जा रहा है कि डॉ पर हुए हमले के बाद गुरु नानक देव अस्पताल तथा अन्य अस्पतालों के डॉक्टर भी हड़ताल पर जाने की योजना बना रहे है।

Content Writer

Tania pathak