पंजाब सिविल सचिवालय में कर्मचारियों का प्रदर्शन, सरकार को दी चेतावनी

punjabkesari.in Thursday, Nov 24, 2022 - 04:01 PM (IST)

चंडीगढ़ : पुरानी पेंशन स्कीम को लेकर पंजाब सिविल सचिवालय में कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि सरकार पुरानी पेंशन स्कीम की नोटिफिकेशन कर सिर्फ ड्रामा कर रही है। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों द्वारा नोटिफिकेशन की कापियां भी जलाई गई हैं।

जानकारी के अनुसार कर्मचारियों ने धमकी दी है कि अगर सरकार ने पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने का वादा पूरा नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा। इसके साथ ही इस आंदोलन की जिम्मेदारी सरकार की होगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here.

News Editor

Kalash