अकाली नेता पर Firing करने वाले गैंगस्टर और पुलिस में Encounter

punjabkesari.in Friday, Jul 17, 2026 - 07:28 PM (IST)

बुढलाडा (बांसल): पुलिस और गैंगस्टर एनकाउंटर की खबर सामने आई है। अकाली नेता पर हमला करने वाले गैंगस्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस द्वारा गिरफ्तार गैंगस्टर की निशानदेही पर पुलिस पिस्टल बरामद करने गई थी। इस दौरान गैंगस्टर ने पुलिस पर हमला कर दिया, जिसकी जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। 

बताया जा रहा है कि, इस दौरान गैंगस्टर की टांग पर गोली लगी। मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले दिनों कुछ अनजान लोगों ने अकाली नेता दलवीर सिंह काला जवंधा पर हमला किया था और उन्हें गोली मार दी थी। पुलिस ने हमलावरों में से एक आरोपी गुरमीत सिंह मीता दातेवास को गिरफ्तार कर लिया था, जिसकी निशानदेही पर पुलिस गुरमीत सिंह मीता को साथ लेकर खेतों में पिस्टल बरामद कर ली थी, लेकिन गुरमीत ने पुलिस पर उसी पिस्टल से हमला कर दिया।

इसी बीच, SHO गुरनेश शर्मा ने एनकाउंटर के दौरान अपनी सर्विस पिस्टल से गुरमीत को गोली मार दी, जोकि उसकी टांग में लगी, जहां उसे सरकारी अस्पताल बुढलाडा में भर्ती कराया गया। DSP सिकंदर सिंह ने कहा कि मामले में नामजद लोगों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News