पाक तस्करों और BSF के जवानों में मुठभेड़ दौरान चली गोलियां, बरामद हुई करोड़ों की हेरोइन

punjabkesari.in Friday, Jan 28, 2022 - 09:55 AM (IST)

गुरदासपुर(विनोद): बी.एस.एफ. के सैक्टर गुरदासपुर के अधीन आती 89 बटालियन की बी.ओ.पी. चन्दु वडाला में आज सुबह घनी धुंध दौरान जवानों और नशा तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ दौरान गोलियां भी चलाई गईं। इस दौरान जवानों ने 49 किलो हेरोइन बरामद करने में सफलता हासिल की। इस हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार बी.एस.एफ. का जवान गोली लगने के कारण गंभीर घायल भी हो गया। उसे अमृतसर के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। 

यह भी पढ़ें : Hot Seat बना अमृतसर विधानसभा का ये हल्का, जाने क्यों टिकी हैं सबकी नजरें

इस संबंधी जानकारी देते हुए बी.एस.एफ. के डी.आई.जी. प्रभाकर जोशी ने बताया कि आज सुबह सवा 5 बजे के करीब चन्दु वडाला पोस्ट के जवानों ने सरहद पर घनी धुंध दौरान हलचल देखी। इस दौरान पाक तस्करों और बी.एस.एफ. जवानों में फायरिंग भी हुई। बी.एस.एफ. का जवान ज्ञान चंद सिर पर गोली लगने के कारण गंभीर घायल हो गया। इसके बाद तलाशी लेने पर जवानों ने सरहद से 49 किलो के करीब हेरोइन बरामद की। उन्होंने कहा कि घनी धुंध दौरान सर्च अभियान जारी है।

शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal