जेल में दुश्मनी, बाहर आकर कत्ल, 3 गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Jun 30, 2018 - 04:14 PM (IST)

जालंधर: थाना भोगपुर जिला जालंधर देहाती पुलिस ने एक युवक के कत्ल के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार कपूरथला जेल में जश्न की मंदीप सिंह उर्फ  मीपा और गुलशन कुमार के साथ किसी बात को लेकर तकरार शुरू हुई थी। जेल से बाहर आते ही इन तीनों आरोपियों मंदीप सिंह, गुलशन कुमार और अनु कुमार ने गुरू नानक भोगपुर स्थित जश्न कुमार के घर में घुसकर तेजधार हथियारों से जश्न कुमार और मनप्रीत पर हमला कर दिया। सूचना मुताबिक हमले में मनप्रीत की मौत हो गई। भोगपुर पुलिस ने जश्न कुमार के बायानों पर केस दर्ज करते हुए मनप्रीत सिंह की हत्या के आरोप में संदीप सिंह, गुलशन कुमार और अनु कुमार को गिरफ्तार किया है।  

Vaneet