शरीर से जुड़वा इंजीनियर सोहना और मोहना की  मानांवाला में बदली

punjabkesari.in Tuesday, May 10, 2022 - 09:03 AM (IST)

जंडियाला गुरु (सागर/नीरज/ सुरिंदर/ शर्मा): पी.एस.पी.सी.एल. के इंजीनियर सोहना सिंह और मोहना सिंह, जो एक धड़ के साथ जुड़े हुए भाई हैं कि बदली बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने उनकी मांग पर मानांवाला बिजली दफ्तर में कर दी है। 

बताने योग्य है कि उक्त दोनों भाइयों को विश्व प्रसिद्ध संस्था भक्त पूरन सिंह पिंगलवाड़ा ने पढ़ाया और पालन पोषण किया है। उक्त दोनों इस समय पावर कालोनी, मजीठा रोड अमृतसर में आर.टी.एम. के पद पर तैनात हैं और अभी भी पिंगलवाड़ा के मानांवाला स्थित कैंपस में रहते हैं।  आज दोनों भाई बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. को उनकी रिहायश में मिले और मानांवाला से मजीठा रोड दफ्तर की दूरी बताकर आने-जाने की तकलीफ का जिक्र  किया।

मंत्री हरभजन सिंह ने उनकी मांग सुनते हुए पटियाला स्थित पी.एस.पी.सी.एल. के मुख्य दफ्तर के साथ संपर्क कर तुरंत उक्त दोनों भाइयों की बदली मानांवाला करने के लिए कहा। इसके साथ ही उनको आर.टी.एम. से एस.एस.ए. लाने की हिदायत  भी की, जिस पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने सोहना और मोहना की 
बदली मानांवाला बिजली दफ्तर में करते हुए उनको एस.एस.ए. के तौर पर तैनात कर दिया है


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News