प्रेम विवाह की रंजिश, लड़की वालों ने घर आकर बाप-बेटे को मारी गोलियां, दोनों की हालत गंभीर

punjabkesari.in Monday, Oct 05, 2026 - 05:17 PM (IST)

झब्बाल (नरिंदर): थाना झब्बाल के चर्चित गांव पंजवड़ में देर शाम उस समय दहशत फैल गई जब रिश्तेदारी में ही प्रेम विवाह करवाने वाले युवक के घर आकर लड़की के परिजनों ने युवक व उसके पिता को गोलियां मार दी, जिससे दोनों पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।    

जानकारी के अनुसार गांव पंजवड़ के नौजवान अमृतपाल सिंह पुत्र कश्मीर सिंह ने अपनी रिश्तेदारी में ही मामे की लड़की के साथ कुछ समय पहले प्रेम विवाह करवाया था। इसी रंजिश में गत सायं लड़की के पारिवारिक सदस्य कुछ व्यक्तियों के साथ गांव पंजवड़ में अमृतपाल सिंह के घर गए। इस दौरान आपसी तकरार के बाद उन्होंने अमृतपाल सिंह व उसके पिता कश्मीर सिंह को गोलियां मार दीं। दोनों बाप-बेटे को पारिवारिक सदस्यों ने घायलावस्था में अमृतसर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। घटना का पता चलते ही थाना झब्बाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। डी.एस.पी. सुखबीर सिंह ने बताया कि घायलों के बयानों के आधार पर कारवाई की जाएगी व दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News