पंजाब में बर्ड फ्लू की Entry!

punjabkesari.in Wednesday, Jan 13, 2021 - 08:35 AM (IST)

जालंधर(पाहवा) : पंजाब में बर्ड फ्लू की एंट्री हो गई है, लेकिन राहत की बात यह है कि इस वायरस से पोल्ट्री बर्ड सुरक्षित हैं। सूत्रों के अनुसार पंजाब के रूपनगर से एक बत्तख के सैंपल की जांच में बर्ड फ्लू पाया गया है। यह जांच जालंधर स्थित नार्थ इंडिया की इस विशेष लैब में हुई थी। 



बेशक विभाग के अधिकारी अभी इस बात की पुष्टि नहीं कर रहे  लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि यह बत्तख रूपनगर में मृत पाई गई थी। जालंधर की लैब में इसके पॉजिटिव आने के बाद सैंपल अगली जांच के लिए भोपाल भेजा गया है। इस संबंध में जालंधर स्थित नार्थ रिजनल डिसीसिज डायग्नोस्टिक लैब (एनआरडीडीएल) के ज्वाइंट डायरैक्टर डा. एम.पी. सिंह का कहना है कि पंजाब में फिल्हाल पोल्ट्री बर्ड में  इसके लक्ष्ण नहीं पाए गए हैं। विभाग की तरफ से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। 

Vatika