पंजाब विधानसभा चुनावों में दिल्ली के बाद इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों की हुई एंट्री

punjabkesari.in Friday, Feb 11, 2022 - 03:58 PM (IST)

लुधियाना (हितेश) : पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार के लिए जहां राष्ट्रीय नेताओं में से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी पहुंच रहे हैं, वहीं केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, हरदीप सिंह पूरी, गजेंद्र सिंह शेखावत, मीनाक्षी लेखी दस्तक दे चुके हैं। जहां तक मौजूदा व पूर्व मुख्यमंत्रियों का सवाल है, यहां मौजूदा सी.एम. व कई पूर्व मुख्यमंत्रियों के अलावा उनके रिश्तेदार भी मैदान में हैं, जिनके खिलाफ प्रचार करने की शुरूआत दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल द्वारा की गई। 

अब जबकि पंजाब चुनाव में हरियाणा व हिमाचल के मुख्यमंत्रियों मनोहर लाल खट्टर व जयराम ठाकुर की एंट्री हो गई है, जो विभिन्न सीटों पर भाजपा के अलावा कैप्टन अमरिंदर सिंह व ढींडसा ग्रुप के उम्मीदवारों के लिए वोट मांग रहे हैं। इससे पहले उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला भी अकाली दल व बसपा के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार कर चुके हैं। हालांकि कांग्रेस द्वारा भी अपनी पार्टी के मौजूदा व पूर्व मुख्यमंत्रियों सहित कई दिग्गज नेताओं को पंजाब चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाया गया है लेकिन अभी तक उनके पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News