Breaking News : पंजाब कैबिनेट में हुई इस मंत्री की एंट्री, राजभवन में ली शपथ

punjabkesari.in Saturday, Jan 07, 2023 - 04:43 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब कैबिनेट से जुडी बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार पटियाला देहाती से विधायक डॉ. बलबीर सिंह को नया कैबिनेट मंत्री चुना गया है। उन्हें स्वास्थय विभाग सौंपा गया है। राजभवन में डॉ. बलबीर सिंह ने शपथ ली। पंजाब के सी.एम. भगवंत मान और राघव चड्ढा की मौजूदगी में उनके द्वारा कैबिनेट पद की शपथ ली गई। 

आपको बता दें कि कहा जा था कि पंजाब कैबिनेट के 2-3 मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। इसमें कैबिनेट मंत्री फौजा सरारी का नाम चर्चा में था। इसी बीच आज मंत्री सरारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। निजी कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने यह कदम उठाया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kalash