समाज का हर वर्ग असहाय लोगों की सहायता के लिए आए आगे : अशोक गुप्ता

punjabkesari.in Monday, Jun 11, 2018 - 11:43 AM (IST)

जालंधर (महेश) : हिन्द सेवा समिति (राष्ट्रीय) द्वारा मासिक राशन वितरण समारोह का आयोजन श्री सनातन धर्म जनता मंदिर पक्का बाग में किया गया। सर्वप्रथम पं. अश्विनी पाठक व धर्मप्रेमियों ने श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया और सबके मंगल की कामना की। मुख्यातिथि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक गुप्ता ने कहा कि समाज के हर वर्ग का फर्ज बनता है कि असहाय लोगों की सहायता के लिए आगे आए। आज उत्तरी भारत में श्री विजय चोपड़ा के सराहनीय सहयोग व मार्गदर्शन पर चल कर सामाजिक संस्थाएं पुण्य का कार्य कर रही हैं।

 

श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर के ट्रस्टी अविनाश चड्ढा ने कहा कि कोई भी राष्ट्रीय धार्मिक, सामाजिक कार्य हो उसमें श्री विजय चोपड़ा ने स्वयं आगे आकर समाज को भी सेवा करने के लिए प्रेरित किया। जिला भाजपा के पूर्व प्रधान सुभाष सूद ने कहा कि समिति देश सेवा कार्यों में जुटी हुई है, हम सदैव इनके साथ हैं। लायन के.बी. श्रीधर ने कहा कि सेवा ही पूजा है, सेवा ही समर्पण है। कश्यप नौजवान सभा के प्रधान पवन भोढी, समिति के प्रधान सुनील शर्मा ने कहा कि देश सेवा का कार्य सदैव आगे आकर करना चाहिए।

 

युवा नेता यश पहलवान, निष्काम बाला जी सेवा समिति के प्रधान विजय शर्मा ने भी अपने-अपने विचार रखे  व समिति के कार्यों की प्रशंसा की। समारोह को सफल बनाने में विनोद दलौरी, राहुल मरवाहा, गौतम जैन, 
विनोद कुमार, अविनाश चंद्र शर्मा, सुरेन्द्र मक्कड़, जी.एस. पासी परिवार व खोसला परिवार का सहयोग रहा। इस मौके पर भाजपा नेता कर्ण शर्मा, समाज सेवक शम्मी कन्नौजिया, राजेश शर्मा, विजय कुमार (वी.जे. ढाबा), मनोज थापर, अक्षवंत खोसला, रमेश ग्रेवाल, वीरेन्द्र शर्मा, कीमती सैनी, हरीश शर्मा, पावनी सैनी, गुरबचन सिंह, महिन्द्र लाल शर्मा, गुलशन कुमार आदि सदस्यों ने 32 जरूरतमंद महिलाओं को राशन भेंट किया और सबके मंगल की कामना की। निष्काम सेवा परिषद के प्रधान  जोगिन्द्र पाल ओबराय ने चाय व जल सेवा करके अपनी हाजिरी दर्ज करवाई।

Punjab Kesari