पूर्व कांग्रेसी मंत्री धर्मसोत की मोहाली कोर्ट में पेशी, 16 DFO को भेजा नोटिस

punjabkesari.in Monday, Jun 13, 2022 - 03:34 PM (IST)

चंडीगढ़ः भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार पूर्व कांग्रेसी मंत्री साधु सिंह धर्मसोत की मोहाली कोर्ट में आज पेशी होगी। शुरूआती जांच में यह भी खुलासा हुआ कि 16 डिविजनल फॉरेस्ट अफसर (DFO) की पोस्टिंग के लिए साधु सिंह ने रिश्वत ली थे, जिन्हें नोटिस जारी कर दिए हैं। 

बता दें कि साधु सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के मंत्रिमंडल में वन और समाज कल्याण विभाग के मंत्री के रूप में कार्य किया था। साधु सिंह धर्मसोत को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्हें मोहाली कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उन्हें 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।  आज रिमांड खत्म होने के बाद उन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। । इतना ही नहीं तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा पर भी करोड़ों के घोटाले के आरोप लगे हैं। आप सरकार ने इसके लिए जांच कमेटी भी बनाई है। दूसरी ओर चन्नी की सरकार के समय वन विभाग मंत्री रहे संगत सिंह गिलजियां को भी विजिलेंस ढूंढ रही है। उन पर भी करीब सवा 6 करोड़ के घोटाले के आरोप लगे हैं। इसके साथ पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत का ओ.एस.डी. का रिमांड पर है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News