रिमांड खत्म होते ही पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सिंगला को किया कोर्ट में पेश, भ्रष्टाचार के मामले में हुए थे गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, May 27, 2022 - 03:14 PM (IST)

चंडीगढ़ः भ्रष्टाचार मामले में फंसे पूर्व स्वास्थय मंत्री विजय सिंगला को आज मोहाली कोर्ट में पेश किया गया। इससे पहले मोहाली कोर्ट ने सिंगला को 27 मई तक पुलिस रिमांड पर भेजा था।

बता दें कि सिंगला ने ठेके देते हुए एक परसेंट कमीशन की मांग रखी थी। सीएम भगवंत मान ने एक वीडियो शेयर करके कहा- हम एक पैसे के भ्रष्टाचार को भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमारी पार्टी (आप) भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से निकली है। मुझे अपने मंत्रिमंडल के एक मंत्री के खिलाफ मामले के बारे में पता चला जो अधिकारियों से निविदाओं में 1 प्रतिशत कमीशन ले रहा है. मैं उन्हें कैबिनेट से बर्खास्त कर रहा हूं,जिसके बाद पंजाब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। 

Content Writer

Vatika