पूर्व सैनिक ने पत्नी को मारी गोलियां, मौत

punjabkesari.in Sunday, Jun 16, 2019 - 02:18 PM (IST)

लुधियाना/जोधां (रविन्द्र): गांव खंडूर में सेवानिवृत्त फौजी द्वारा  पत्नी को  गोलियां मारकर मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है।  जानकारी के अनुसार पूर्व सैनिक सुखदेव सिंह निवासी गांव खंडूर ने प्रात:काल 9 बजे अपनी लाइसैंसी 12-बोर की राइफल से अपनी पत्नी गुरमीत कौर (61) को गोलियां मार दीं। एक गोली उसकी छाती व दूसरी मुंह में लगी, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

थाना जोधां में आरोपी सुखदेव सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, जो मौके से फरार हो गया है। लुधियाना देहाती के एस.पी.(डी.) रूपिन्द्र भारद्वाज, डी.एस.पी. दाखा गुरबंस सिंह, डी.एस.पी. जगराओं दिलबाग सिंह व थाना जोधां प्रमुख इंस्पैक्टर इंद्रपाल सिंह चौहान ने पुलिस टीम समेत घटनास्थल का जायजा लिया। थाना प्रमुख के अनुसार आरोपी को जल्द काबू कर लिया जाएगा।

swetha