अध्यापकों के विभिन्न पदों की भर्ती के लिए परीक्षाओं की तारीख तय, देखिए पूरा शैड्यूल
punjabkesari.in Wednesday, Jun 02, 2021 - 12:14 PM (IST)
चंडीगढ़ (रमनजीत): पंजाब के शिक्षा मंत्री विजय इंद्र सिंगला द्वारा अध्यापकों की भर्ती करने के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए शिक्षा भर्ती निदेशालय ने परीक्षाओं की तारीख तय कर दी है। ‘घर-घर रोजगार’ योजना अधीन स्कूल शिक्षा विभाग में मास्टर काडर (बॉर्डर एरिया) की भर्ती के लिए 31 मार्च 2021 को इश्तिहार दिया गया था। इसके अनुसार विज्ञान के 518, अंग्रेजी के 380, गणित के 395 पद भरे जाने हैं।
दिव्यांग श्रेणी अधीन बैकलॉग के 90 पद भरने के लिए 17 मई 2021 को इश्तिहार दिया गया था। इस भर्ती के लिए अंग्रेजी के विषय का टैस्ट 20 जून को सुबह 9.30 बजे होगा, जबकि विज्ञान के विषय का टैस्ट बाद दोपहर 2 बजे होगा। इसी तरह गणित का टैस्ट 21 जून को सुबह 9.30 बजे होगा। पूर्व प्राथमिक अध्यापकों के 8933 पद भरने के लिए 23 नवम्बर 2020 को दिए गए इश्तिहार संबंधी टैस्ट 27 जून को सुबह 11 बजे होगा। उम्मीदवारों को परीक्षा स्थल की जानकारी रोल नंबर के साथ दी जाएगी।
पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here