चंडीगढ़ प्रशासन दे सिख महिलाओं को हैलमेट पहनने से छूट

punjabkesari.in Thursday, Oct 11, 2018 - 06:37 PM (IST)

चंडीगढ़(कमल): चंडीगढ़ में रहने वाली सिख महिलाओं को गृह मंत्रालय ने बड़ी राहत दी है। गृह मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन जारी कर चंडीगढ़ में सिख महिलाओं को हैलमेट नहीं पहनने की छूट दी है। अब शहर में किसी सिख महिला को हैलमेट नहीं पहनने पर चालान नहीं काटा जाएगा। इसके साथ ही गृह मंत्रालय ने चंडीगढ़ प्रशासन से इस नोटिफिकेशन को अमल में लाने के निर्देश दिए हैं। 

असल में अकाली दल के एक उच्च स्तरीय शिष्टमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के साथ मुलाकात की थी। शिष्टमंडल ने गृह मंत्री  के समक्ष सिख महिलाओं को हैलमेट से छूट देने की मांग रखी थी, जिसके बाद गृह मंत्रालय ने यह नोटिफिकेशन जारी की है। वर्णनीय है कि चंडीगढ़ में भारी संख्या में सिख भाईचारा रहता है और केंद्र सरकार के इस फैसले से चंडीगढ़ में रहने वाले सिख भाईचारे में खुशी की लहर है। 
इसके अलावा शिष्टमंडल ने जेलों में बंद सिखों की रिहाई की मांग भी की थी।  

somnath