कल होगा भगवंत मान सरकार की कैबिनेट का विस्तार, 5 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

punjabkesari.in Sunday, Jul 03, 2022 - 12:26 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार की कैबिनेट का विस्तार सोमवार को होने जा रहा है। नए मंत्रियों के नामों की घोषणा कल सुबह की जाएगी और उन्हें शाम को राजभवन में शपथ दिलाई जाएगी। इस बीच दूसरी बार विधायक बने अमन अरोड़ा का मंत्री बनना लगभग तय है और डॉ. इंद्रबीर निझ्झर का नाम भी चर्चा में है।

जानकारी के अनुसार कुल 5 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। इनमें बलजिंदर कौर, सर्वजीत कौर मणूके, अनमोल गगन मान, प्रिंसिपल बुद्ध राम और अजितपाल कोहली के नाम भी चर्चा में हैं। आपको बता दें कि कैबिनेट में एक महिला मंत्री को शामिल किया जाना लगभग तय है।

सीनियर नेताओं को दी जा सकती है पहले
कैबिनेट विस्तार के दौरान वरिष्ठता को भी प्राथमिकता दी जाएगी, ऐसे में माना जा रहा है कि दूसरी बार जीते विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। कैबिनेट में कौन शामिल होगा इसे अभी गुप्त रखा जा रहा है क्योंकि दिल्ली की बैठक में केवल अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान और राघव चड्ढा ही मौजूद थे। ये तीनों ही जानते हैं कि किस विधायक की लॉटरी निकलेगी। अभी मुख्यमंत्री के पास पंजाब में 27 विभाग हैं जिनमें सबसे महत्वपूर्ण स्थानीय सरकारी विभाग, स्वास्थ्य विभाग आदि शामिल हैं। कैबिनेट के विस्तार के बाद, मुख्यमंत्री अपने कुछ विभागों को नए मंत्रियों को सौंप सकते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News