सुखबीर के पूर्व OSD ने सोशल मीडिया पर अपलोड की महारानी परनीत कौर की अपमानजनक पोस्ट

punjabkesari.in Monday, Jun 18, 2018 - 09:25 AM (IST)

मोहाली(कुलदीप): पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह की पत्नी और पूर्व विदेश मंत्री महारानी परनीत कौर की आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी गई। यह पोस्ट पूर्व डिप्टी सी.एम. पंजाब सुखबीर सिंह बादल के ओ.एस.डी. रह चुके चरनजीत सिंह बराड़ ने व्हाट्सएप पर अपने ही फोन से अपलोड की है। एक व्हाट्सएप ग्रुप में बराड़ के मोबाइल फोन से यह पोस्ट रविवार दोपहर 11 बजकर 53 मिनट पर अपलोड की गई।

‘बेचारी अबला नारी’ लिखकर तस्वीर भी लगाई
इस आपत्तिजनक पोस्ट में परनीत कौर की फोटो लगाई गई है। इस पोस्ट में उन्हें ‘बेचारी अबला नारी’ जैसे शब्दों से संबोधित किया गया है। लिखा गया है कि यह बेचारी काफी परेशान है। बराड़ ने इसे अधिक से अधिक शेयर करने की भी अपील की है।

व्हाट्सएप गु्रप में पुलिस अधिकारी और कई पाॢटयों के नेता भी 
व्हाट्सएप ग्रुप में पंजाब पुलिस के आला अधिकारी, शिरोमणि अकाली दल और कांगे्रस के कई नेता भी शामिल हैं। 

अब सफाई में बोले-मुंडेयां ने गलती नाल पाती होणी
जब यह मामला गर्माया तो बराड़ ने सफाई देते हुए कहा-यार, मुंडेयां ने गलती नाल पाती मेरे फोन तों। कई वारी हासे-हासे च इदां दी चीज शेयर हो जांदी ए। अज्ज ही मुंडेयां नूं कह के मैं डिलीट करवा दित्ती ए। 

 

Vatika