Punjab : सस्ती शराब पड़ गई महंगी! मेन मार्केट में पुलिस की दबिश, फैक्ट्री मालिक समेत 3 काबू

punjabkesari.in Wednesday, Apr 01, 2026 - 03:10 PM (IST)

बटाला (गुरप्रीत चावला) : अचानक पुलिस की गाड़ियों ने बटाला शहर में मेन मार्केट जस्सा सिंह चौक के पास गाड़ी को घेर लिया। वहां मौजूद एक फैक्ट्री मालिक की फैक्ट्री के बाहर खड़ी गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से अंग्रेजी ब्रांड की महंगी शराब की एक पेटी और दूसरे ब्रांड की सस्ती शराब की कुल 18 बोतलें जब्त की गईं। साथ ही, पुलिस अधिकारियों ने फैक्ट्री मालिकों को हिरासत में लेकर थाने ले गए और जिस गाड़ी में गैर-कानूनी शराब की पेटियां थीं, उस गाड़ी और शराब को भी जब्त कर लिया गया।

वहीं, इस मामले में थाना सिटी इंचार्ज सुखजिंदर सिंह ने बताया कि इस मामले में 18 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक गाड़ी को जब्त किया गया है और इस मामले में थाना सिटी में 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि वे शराब कहां से लाए थे और यह भी जांच की जा रही है कि शराब उनके अपने इस्तेमाल के लिए थी या बेचने के लिए। वहीं, बटाला के शराब ठेकेदार के मैनेजर सुखराज ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गाड़ी में गैर-कानूनी शराब लाई जा रही है, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी और पुलिस ने खुद गाड़ी का पीछा किया। गाड़ी बटाला में स्थित एक फैक्ट्री के बाहर रुकी और पता चला कि फैक्ट्री मालिक खुद किसी दूसरी जगह से अपनी गाड़ी में शराब लाया था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News