मेजर बनकर झाड़ता था रौब,ऐसी खुली पोल

punjabkesari.in Monday, Aug 26, 2019 - 01:17 PM (IST)

अमृतसर(सफर): थाना सिविल लाइन की पुलिस द्वारा विशेष नाकाबंदी के दौरान लाल बत्ती लगा कर घूम रहे फर्जी मेजर को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा विशेष नाकाबंदी के दौरान होंडा सिटी कार सवार को जांच के लिए रोका गया। उसने पुलिस पार्टी को अपनी पहचान फौज के एक मेजर के तौर पर बताई। दस्तावेज जांच के दौरान उसका शिनाख्ती कार्ड जाली पाया गया। आरोपी सुखजिन्द्र सिंह खैहरा पुत्र स्व. मोहन सिंह निवासी खैहरा मज्जण सिंह कपूरथला हाल बाठ एवेन्यू झब्बाल बाईपास को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया। 

पुलिस रिमांड के दौरान होंगे कई अन्य खुलासे 
ए.सी.पी.नॉर्थ सर्बजीत सिंह बाजवा ने बताया कि फौज का नकली मेजर बनकर घूम रहे इस नौजवान सुखजिन्द्र सिंह का पिता सेना में लैफ्टिनैंट कर्नल रिटायर्ड हुआ था। लोगों पर झूठा प्रभाव डालने के मंतव्य से वह अपनी कार में  मेजर की वर्दी पहनकर घूम रहा था। फौज के इंटैलीजैंस विभाग द्वारा मिली सूचना उपरांत उक्त नौसरबाज को काबू किया गया। सेना के अधिकारियों की मौजूदगी में जांच किए गए दस्तावेज सब फर्जी पाए गए।  बाजवा ने बताया कि अदालत में पेश करके मिले 4 दिन के पुलिस रिमांड दौरान फौज के अधिकारियों की मौजूदगी में उक्त आरोपी से गहनता के साथ पूछताछ की जाएगी। जांच के हवाले को प्रभावित होने का हवाला देते ए.सी.पी नॉर्थ बाजवा ने बताया कि मुकम्मल जांच और पूछताछ के उपरांत ही पूरा खुलासा किया जाएगा।

swetha