गरमाता जा रहा जाली NOC लगा कर रजिस्ट्री करवाने का मामला, अफसरों पर कार्रवाई की मांग

punjabkesari.in Saturday, Jul 11, 2026 - 12:09 PM (IST)

खन्ना (बिपन): खन्ना शहर में जाली NOC लगा कर रजिस्ट्री करवाने का मामला गरमाता जा रहा है। शिकायतकर्ता के मुताबिक प्रशासन ने कुछ लोगों पर कार्रवाई तो की है लेकिन अभी भी इसमें शामिल विभाग के कर्मचारियों और अफसरों को छोड़ दिया गया है। दूसरी ओर SDM खन्ना ने भरोसा दिलाया कि पुलिस जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार विभाग द्वारा कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल इस खेल का खुलासा समाजसेवी सरबजीत सिंह कंग और उनकी टीम ने किया था। सरबजीत सिंह कंग और उनकी टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खन्ना में जाली NOC लगा कर रजिस्ट्री करवाने के मामले का पर्दाफाश किया था जिस पर पुलिस ने अब तक चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इतना सब होने के बाद भी शिकायतकर्ता नाखुश है और प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि अब तक जो कार्रवाई की गई उसके लिए वह खन्ना की SDM का धन्यवाद करते हैं पर अभी भी विभाग के जो अधिकारी और कर्मचारी इस रैकेट में शामिल हैं उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई अभी 50 परसेंट से ज्यादा रजिस्ट्रियों की जांच बाकी है। उन्होंने मांग की कि यह मामला साल 2022 से चलता आ रहा है और तब से खन्ना तहसील में जो भी अधिकारी तैनात रहे हैं, उनकी जांच कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News