पाकिस्तानी लड़की के प्रेम में विकास भार्गव बना ने अपनाया इस्लाम

punjabkesari.in Saturday, Jul 21, 2018 - 12:06 AM (IST)

अमृतसर (नीरज): पाकिस्तानी लड़की के प्रेम में मुंबई के इंजीनियर हामिद निहाल अंसारी को पाकिस्तान की खुफिया एजैंसी आई.एस.आई. ने अपने ट्रैप में फंसाकर पाकिस्तान बुला लिया और उसको गिरफ्तार भी कर लिया। हामिद आज सलाखों के पीछे है और सजा पूरी करने के बावजूद जेल में कैद है, क्योंकि उस पर पाकिस्तान ने जासूसी के आरोप लगाए हैं लेकिन सभी केसों में ऐसा नहीं होता है। अमृतसर के डी.सी. दफ्तर मैरिज रजिस्टर्ड करने के लिए एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें अमृतसर के रहने वाले विकास भार्गव ने पाकिस्तानी लड़की के प्रेम में आकर पाकिस्तान जाकर शादी की, सिर्फ शादी ही नहीं बल्कि अपना धर्म भी परिवर्तन कर लिया। 

जानकारी के अनुसार विकास भार्गव पाकिस्तान जाकर मोहम्मद अब्दुल वकाश बन गया और उसने इस्लाम अपना लिया और रिजवाना अहमद निवासी कराची (इस्लामाबाद) पाकिस्तान के साथ शादी कर ली। शादी करने के बाद मुहम्मद अब्दुल वकाश ने डी.सी. दफ्तर में मैरिज रजिस्टर्ड करवाने के लिए आवेदन दिया जिसके चलते ए.डी.सी. (ज) दफ्तर की तरफ से इस मैरिज को रजिस्टर्ड किया जाना था, लेकिन यह मैरिज ए.डी.सी. दफ्तर में रजिस्टर्ड नहीं हो सकी। राजस्व विभाग को अब्दुल वकाश उर्फ विकास भार्गव की इंक्वायरी रिपोर्ट पेश करने के लिए आदेश दिए गए, लेकिन यह रिपोर्ट नैगेटिव आई जिसके चलते यह शादी ए.डी.सी. दफ्तर में रजिस्टर्ड नहीं हो सकी।
  

Des raj