जालंधर: कोरोना मरीज की मौत के 10 दिन बाद भी शव लेने नहीं पहुंचा परिवार

punjabkesari.in Wednesday, Jun 16, 2021 - 01:18 PM (IST)

जालंधर: कोरोना वायरस महामारी के कारण अब तक ऐसी कई दिल को झिंझोड़ कर रख देने वाली घटनाएं सामने आ चुकी है। इस महामारी के चलते तमाम ऐसी तस्वीरें देखने को मिली है इन्होने इंसानियत को शर्मसार किया है। चाहे यूपी हो या दिल्ली ऐसा कोई भी राज्य नहीं जहां कोरोना वायरस के कारण इंसान को शर्मसार करती घटना सामने आई हो। अब एक ऐसे ही दिल दहला देने वाली घटना पंजाब के जालंधर में हुई है। 

मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के सिविल अस्पताल में निर्मल सिंह (50) पुत्र हरबंस सिंह निवासी कपूरथला रोड, जालंधर को 4 जून को भर्ती करवाया गया था। इसी दौरान 5 जून की शाम उसकी मौत हो गई। लेकिन आज 10 दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक कोई भी परिवार का सदस्य उसके शव को लेने नहीं आया है। भर्ती करवाने के समय अस्पताल की तरफ से लिए गए पारिवारिक सदस्यों के फ़ोन नंबर भी बंद आ रहे है। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है। अस्पताल प्रशासन की तरफ से लाश को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

 

Content Writer

Tania pathak